---Advertisement---

इटारसी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर 7 डंपर जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी | कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार 13 फरवरी, को रेत का अवैध परिवहन कर रहे 7 डंपरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई इटारसी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जहाँ सभी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक (ओवरलोड) पाए गए।

विभागीय कार्रवाई का विवरण

प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर कुल सात वाहनों को अभिरक्षा में लिया है। पकड़े गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से दो अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कराया गया है।

SDM नीलेश शर्मा ने बताया कि इटारसी तहसील क्षेत्र से पकड़े गए 5 डंपरों को इटारसी मंडी प्रांगण में खड़ा किया गया है। इन वाहनों के नंबर क्रमशः RJ09GE 2297, MP12H 4646, MP47H 7707, MP12HZF 6774 एवं MP47ZC 5783 हैं। रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र से जब्त किए गए 2 डंपरों (MP09 BG 0542 और RJ09GE 6453) को रामपुर गुर्रा थाना पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है।

ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर शिकंजा

जांच के दौरान पाया गया कि सभी सातों डंपर ओवरलोड थे और रेत का परिवहन कर रहे थे। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज विभाग अब इन वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.