---Advertisement---

पुलिस ने 11 साल से फरार 307 के चौथे आरोपी हैदर अली काटोल से किया गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के पुराने और गंभीर लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में इटारसी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हत्या के प्रयास धारा 307 के 11 साल पुराने मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी हैदर अली पिता अकरम अली को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

2013 का मामला: तीन पहले ही जा चुके हैं जेल

यह मामला साल 2013 का है, जिसमें पुलिस ने कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि हैदर अली लगातार अपनी पहचान छुपाकर फरार चल रहा था।

मामले के मुख्य आरोपी

मुख्तार अली पिता सलीम अली ईरानी डेरा, इटारसी, छोटू उर्फ राजेश पिता संतोष बट्टी गरीबी लाइन इटारसी, मोनू उर्फ राहुल पिता जगदीश सोनकर नई गरीबी लाइन, इटारसी, हैदर अली पिता अकरम अली काटोल, नागपुर – अब गिरफ्तार हुआ।

घटना का विवरण

यह कार्यवाही बैंक कॉलोनी, इटारसी निवासी फरियादी नीतेश राय की शिकायत पर दर्ज मामले में की गई है। घटना इटारसी थाने के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर घटित हुई थी, जिसके बाद से ही आरोपी हैदर अली फरार था। लंबे समय तक कानून की गिरफ्त से बाहर रहने के कारण इसके विरुद्ध धारा 299 CRPC के तहत स्थाई वारंट जारी किया गया था।

पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नागपुर के काटोल में दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही 11 साल पुराने इस गंभीर मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.