---Advertisement---

बरसों का इंतजार खत्म, वार्ड 9 और 10 में नई सीसी सड़कों का हुआ भूमिपूजन

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। शहर के वार्ड 9 और 10 के अंतर्गत आने वाली शहीद पटेल कॉलोनी की सहायक कच्ची सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। वर्षों से बदहाली और कीचड़ की समस्या झेल रहे वार्डवासियों को राहत देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद श्रीमती प्रीति शुक्ला द्वारा विधि-विधान से नवीन सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ीं सहायक सड़कें

मुख्यमंत्री अधोसंरचना (फेज-4) के अंतर्गत होने वाले इस निर्माण कार्य से कॉलोनी की उन सड़कों का कायाकल्प होगा जो निर्माण के समय से ही कच्ची और पथरीली थीं। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष स्वाति गौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजन-अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया।

पार्षदों ने निभाया वादा, प्राथमिकता पर वार्ड का विकास

वार्ड 9 के पार्षद एवं सभापति ईश्वरदास जमींदार ने बताया कि पार्षद निर्वाचित होने के बाद इन रास्तों का अर्थ-वर्क कराकर इन्हें चलने लायक बनाया था, किंतु कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश में कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती थी।

  • शिक्षक कॉलोनी में समाधान : शंकर मंदिर के पीछे भी पुरानी सड़कों और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कर जलभराव की समस्या को समाप्त किया गया है।
  • सुगम यातायात : वार्ड 10 के पार्षद दुर्गेश उइके के अनुसार, मुख्य सड़क पर दबाव अधिक होने के कारण लोग इन सहायक सड़कों का उपयोग करते हैं, जिनका निर्माण अब मील का पत्थर साबित होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष का आश्वासन

भूमिपूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जो भी शेष कार्य बचे हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य हर वार्ड को सुगम रास्तों से जोडऩा है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरसिंह उईके, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र गौर, पार्षद किरण राठौर, तुलसीराम कुशवाहा, कमलेश पटेल सहित नपा के इंजीनियर अर्पित कटियार और बड़ी संख्या में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व माता-बहनें उपस्थित रहीं। पार्षदों ने विकास कार्यों में सहयोग के लिए नपा अध्यक्ष और मीडिया जगत का विशेष आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.