इटारसी। पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में वार्ड 8, उत्तरी बंगलिया में देशभक्तिपूर्ण माहौल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया के नेतृत्व में वार्डवासियों ने शहीदों की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
देशभक्ति के नारों से गूंजा वार्ड
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में वार्ड के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अपने-अपने घरों से कैंडल और दीपक लेकर पहुंचे और वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर गंगाराम चौहान, तुलसी चौहान, राजकुमार बाबरिया, राकेश बाबरिया, सुनील पथोरिया सहित अजय कश्यप, आनंद बाबरिया और मोनू चौहान जैसे अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद ज्योति बाबरिया ने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।









