इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा रविवार को सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे चली इस बैठक में समाज के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने आगामी होली मिलन समारोह और भगवान श्रीझूलेलाल जन्मोत्सव (चेती चांद) को भव्यता के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
‘तिलक की होली’ और श्रद्धांजलि
समाज ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए होली के दिन शोकाकुल परिजनों के साथ खुशियां बांटने की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
- रामधुन: होली के दिन सुबह 9:15 से 9:30 बजे तक सिंधु भवन में रामधुन का आयोजन होगा।
- तिलक समारोह: सुबह 9:30 बजे से सामाजिक बंधु कतारबद्ध बैठे शोकाकुल परिजनों को तिलक लगाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे।
चेती चांद महोत्सव: सातों दिन उल्लास
16 से 21 मार्च तक भगवान श्रीझूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 मार्च से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी
मुख्य कार्यक्रम
- 16 मार्च : फ्रेंड्स स्कूल में भव्य सिंधी मेला।
- 17 मार्च : भारतीय सिंधु सभा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति (बाहरी कलाकारों द्वारा)।
- 18-19 मार्च : बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- 19 मार्च : शाम 4 बजे: महिलाओं की विशाल वाहन रैली (मां शेरावाली दरबार से)।
- 20 मार्च : मुख्य महोत्सव: जनेऊ संस्कार, बहराणा साहब निर्माण, पुरुष वाहन रैली, भजन-कीर्तन।
- 20 मार्च (दोपहर) : दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारा।
- 20 मार्च (शाम) : शाम 4 बजे शोभायात्रा, रात्रि 8 बजे नर्मदापुरम में बहराणा साहब विसर्जन।
- 21 मार्च : पुरस्कार वितरण समारोह।
बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश नवलानी, संरक्षक मोहनलाल चेलानी, मोहनलाल मोरवानी, अशोक लालवानी, सचिव मनीष वसानी सहित उत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव फुलवानी और समाज के अन्य वरिष्ठ व युवा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने समाज की एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।









