इटारसी। शहर के गरीबी लाइन क्षेत्र में उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। फरियादी विजय चौहान (32 वर्ष), निवासी गरीबी लाइन, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी छोटू यादव ने उधारी के पैसों की बात को लेकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की।
घटना के दौरान आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







