इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत ग्राम बाबईखुर्द के ओझा मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
फरियादी सोनूराम 36 वर्ष, निवासी सिवनी मालवा के ग्राम बराखड़ ने पुलिस को बताया कि वह बाबई के ओझा मोहल्ला स्थित समीर बेठे के घर के सामने मौजूद था। इसी दौरान आरोपी समीर पिता पिंटू बेठे और सौरभ पिता जसवीर कलमे, दोनों निवासी ग्राम बाबई, ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया।
फरियादी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उसे अकारण ही गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में घटनाक्रम दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







