इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के निर्देशानुसार, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत कवायद तेज हो गई है। इसी तारतम्य में अनुसूचित जाति विभाग के नर्मदापुरम प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी के इटारसी आगमन पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने उनसे संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इस मुलाकात के दौरान जिला, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, प्रदेश सचिव हेमंत नरवरिया, वरिष्ठ नेता मोहन झलिया, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, एडवोकेट गुमान सिंह मांडले, अखिलेश पटेल, जिला अध्यक्ष अजय अहिरवार, मनमोहन अहिरवार और कृष्णा अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









