इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘हरित भविष्य की ओर’ थीम पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के मार्गदर्शन और इको क्लब प्रभारी डॉ. राधा आशीष पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को प्लास्टिक मुक्त जीवन, जल संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने का सशक्त संदेश दिया। डॉ. नीता राजपूत प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगाह किया कि वनों की अवैध कटाई और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पूरी धरती के लिए बड़ा संकट है। इससे बचने के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे। डॉ. राधा आशीष पांडे इको क्लब प्रभारी ने युवाओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल की हर बूंद बचाने की सीख दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान रोशनी, रुक्मिणी, रेणुका, सलमा, संजय और प्रमोद, द्वितीय विनीता, नेहा, महक और विशाल, तृतीय शालू, माया, शिवानी और रितेश धुर्वे।इस अवसर पर श्रीमती कामधेनु पटोदिया, सुश्री जोशलिन कुजूर, डॉ. प्रवीण कुशवाहा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।









