इटारसी। रामपुर थानांतर्गत ग्राम सनखेड़ा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस को की है। महिला के अनुसार उसके पति ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सनखेड़ा निवासी महिला मोनिका अहिरवार 24 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके पति धनराज पिता तुलसीराम अहिरवार 40 वर्ष ने उसे गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने धनराज के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।









