इटारसी। केसला थानांतर्गत ताकू के पास एक 40-45 वर्ष के व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी। ताकू रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के बाद केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्शन ताकू डाउन ट्रेक किलोमीटर नंबर 760/10-12 के उपडाउन के बीच 5 किलोमीटर दक्षिण में एक अज्ञात का शव मिला है। पुलिस को अंकित श्रीवास पिता अशोक श्रीवास 36 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन ताकू ने सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।









