इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश, इटारसी की महिला विंग द्वारा वैश्य दिवस मनाने की तैयारियों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन श्रीमती भावना अग्रवाल के निवास पर हुइआ जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में श्रद्धा अग्रवाल और भावना अग्रवाल के साथ अंजू गुप्ता, रेखा अग्रवाल, दमयन्ती, जय श्री, रंजीता, वर्षा, अर्चना, विनीता गर्ग, रीना बंग, रीना अग्रवाल और रानी सहित महिला विंग की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
गुड़ी पड़वा और वैश्य दिवस का महत्व
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ भी होता है।
वैश्य समाज के लिए विशेष महत्व
- सांस्कृतिक गौरव : वैश्य समाज इस दिन को अपनी एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाता है।
- ऐतिहासिक आधार : मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समाज के पूर्वजों ने संगठित होकर वैश्य समाज की नींव को सुदृढ़ किया था।
- संस्कारों का हस्तांतरण : यह आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और समाज की परंपराओं से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिनमें सामूहिक पूजा और धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक सम्मेलन और विचार गोष्ठियां, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।









