इटारसी। इटारसी में ओवर ब्रिज से लेकर खेड़ा तक डिवाइडर के किनारे सड़क पर जमी रेत और धूल हटाने का विशेष अभियान शुरू किया गया, ताकि शहरवासियों को धूल भरी सड़कों से राहत मिल सके।
इस अभियान का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया और साफ संकेत दे दिया कि अब लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सड़क किनारे जमा धूल न सिर्फ शहर की छवि खराब कर रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ है।
इसी सख्ती के तहत सफाई व्यवस्था की भी गहन जांच चार वार्डों 3,4,6 और 7 में की गई, जिसमें कुछ कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि इटारसी को साफ-सुथरा रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें कोताही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी।









