---Advertisement---

शासकीय पॉलिटेक्निक इटारसी में आईटी करियर और प्रोग्रामिंग पर एक दिनी कार्यशाला

By
On:
Follow Us
  • 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सीखे कोडिंग के गुर, कॉलेज और कोड आईक्यू के बीच हुआ एमओयू साइन

इटारसी। तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इटारसी में भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला प्राचार्य आरके चोलकर एवं भूपेंद्र जोठे के कुशल मार्गदर्शन में कोड आईक्यू सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भोपाल ने आयोजित की।

प्रोग्रामिंग और वेब डेवलपमेंट पर विशेष जोर

कार्यशाला के मुख्य वक्ता और प्रशिक्षण अधिकारी नितिन बाथरी ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग के महत्व और इसके वास्तविक अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, कोड आईक्यू के फाउंडर सूरज पटेल एवं प्रकाश चौरे ने छात्रों को आईटी सेक्टर में करियर बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने वेब डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और नवीनतम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग सुविधाओं से अवगत कराया।

कॉलेज और संस्थान के बीच तकनीकी समझौता

इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि कॉलेज और कोड आईक्यू संस्थान के बीच हस्ताक्षरित एमओयू रहा। इस समझौते के तहत भविष्य में छात्रों को इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट वर्क और प्लेसमेंट में विशेष सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशाला में अंतिम वर्ष के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, विकास सिद्धू, आकाश गर्ग, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, अनीता वर्मा, सुश्री नैनी पटेल सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें भविष्य के लिए उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं दी गईं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.