इटारसी। शहर के युवा कृष्णा ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मिसाल पेश की है। शनिवार को कृष्णा के नए व्यवसाय का भव्य शुभारंभ हुआ, जो संस्थागत देखभाल से बाहर आने वाले युवाओं के लिए सम्मानजनक जीवन की एक नई किरण है। यह आयोजन युवा शक्ति संगठन मप्र के सहयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कृष्णा ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद उदयन केयर के आफ्टरकेयर आउटरीच कार्यक्रम और मेंटरशिप के सहयोग से अपना व्यवसाय पुन: आरंभ किया है। इस अवसर पर संयुक्त संचालक तृप्ति त्रिपाठी एवं डीपीओ ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में हुई इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था जीवोदय से सिस्टर क्लारा ने भी उपस्थित होकर कृष्णा को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।









