इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांदौन में आपसी विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, फरियादी शेख सलीम पिता शेख बसीर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चांदौन, के साथ रविवार 22 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे इटारसी बाजार क्षेत्र में आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना की रिपोर्ट रात 10:14 बजे थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आकाश पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चांदौन, राजेश पिता राधेश्याम केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी चांदौन और धर्मू उर्फ छुतवारी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इटारसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोपियों ने फरियादी शेख सलीम को सरेराह रोककर गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर शेख सलीम को घायल कर दिया। पथरोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।







