इटारसी। सकल हिंदू मातृशक्ति के तत्वावधान में मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए चुनरी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 108 मीटर की चुनरी मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई।
भव्य चुनरी यात्रा का रूट
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध सतरस्ता स्थित मां काली मंदिर से हुआ। यहां से बड़ी संख्या में मातृशक्ति चुनरी लेकर पैदल यात्रा करते हुए सेठानी घाट पहुं चीं।
विशेष आकर्षण और आयोजन
मुख्य आयोजिका श्रीमती तरुणा सोनी जिला संयोजिका विहिप एवं स्वर्णकार समाज जिलाध्यक्ष और श्रीमती अर्चना मालवीय जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी एवं अध्यक्ष श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल, इटारसी ने बताया कि सेठानी घाट पर नाव के माध्यम से चुनरी को दूसरे तट तक ले जाकर मां नर्मदा को ओढ़ाया गया।अनुष्ठान के पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया। यह आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर जारी है और भविष्य में भी इसे इसी तरह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना सतपुते, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत सपरिवार, बसंत सोनी, राजेश मालवीय सहित श्री गौड़ ब्राह्मण मालवीय समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मालवीय, मीडिया प्रभारी सोनू मालवीय, अनीत मालवीय और महिला मंडल अध्यक्ष पूजा मालवीय का विशेष सहयोग रहा।









