इटारसी। रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन की सजगता से सोमवार रात एक गर्भवती महिला यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
क्या था मामला?
ट्रेन संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के कोच एस-7, बर्थ नंबर 13, 14 में यात्रा कर रही 19 वर्षीय रजनी कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रजनी अपने देवर सोनू कुमार के साथ लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा बिहार की यात्रा कर रही थीं।
डिप्टी एसएस (वाणिज्य) विनोद सिंह को सूचना मिलते ही ट्रेन के इटारसी पहुंचते ही आरक्षक नवाब सिंह और अजीत सोरेंग मौके पर पहुंचे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल ट्रेन से नीचे उतारा और दयाल अस्पताल की एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल, इटारसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।









