इटारसी। शहर के विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आवश्यक सुधार कार्य के चलते आज, मंगलवार 24 फरवरी को बूढ़ीमाता उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उपकेंद्र में जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली कंपनी के अनुसार, सप्लाई दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, कार्य की स्थिति को देखते हुए इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। इस कटौती से संपूर्ण गांधी नगर, फकीर मोहल्ला और कीर मोहल्ला क्षेत्र, मालवीय गंज, प्रतापपुरा, बाइबल कॉलेज एरिया और सरस्वती स्कूल वाला क्षेत्र, नाला मोहल्ला, भाट मोहल्ला और पंजाबी मोहल्ला, विनायक कॉलोनी, सुहाग मैरिज गार्डन वाला एरिया, टेलीफोन एक्सचेंज फीडर और सोनासांवरी क्षेत्र प्रभावित होंगे।









