इटारसी। केसला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोमतीपुरा में आपसी विवाद के चलते एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
फरियादी मालती कासदे पति मांगीलाल कासदे, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोमतीपुरा, अपने घर के सामने मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों की पहचान राहुल पिता गजराज भूसारे और संदीप पिता जुगल चौहान ने मिलकर मालती को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।








