इटारसी। शहर के खेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। साईं कृष्णा रिसोर्ट के पास एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार, फरियादी राममोहन मेहरा पिता कोमल मेहरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोलार कॉलोनी, भोपाल अपनी पत्नी माला मेहरा के साथ इटारसी आए हुए थे। जब वे खेड़ा स्थित साईं कृष्णा रिसोर्ट के बाजू में, पेट्रोल पंप के सामने मौजूद थे, तभी एक सफेद रंग की कार एमपी 04-3056 के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए माला मेहरा को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में उन्हें शारीरिक चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इटारसी पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।









