इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित राठी परिवार के सदस्य और पत्रकार विनीत राठी व नितेश राठी के छोटे भाई निलेश राठी कालू भाई का 50 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी निलेश राठी अपने हंसमुख अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया, जहां उनके पुत्रों हार्दिक व अर्चित राठी और भतीजे विनायक राठी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार के प्रति शहर के विभिन्न संगठनों ने भी संवेदना व्यक्त की है।









