---Advertisement---

हिंदी साहित्य में उपलब्धि: डॉ. सृचा साहू को पीएच.डी. उपाधि प्रदान

By
On:
Follow Us

भोपाल। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी विषय के अंतर्गत ‘स्वातंत्र्योत्तर प्रमुख व्यंग्यकारों की व्यंग्य रचनाओं का तुलनात्मक अध्ययन (हरिशंकर परसाई, शरद जोशी, श्रीलाल शुक्ल के विशेष संदर्भ में)’ विषय पर डॉ. सृचा साहू को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध हिंदी व्यंग्य साहित्य के महत्वपूर्ण रचनाकारों के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है, जिसे अकादमिक जगत में सराहनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. सृचा साहू ने यह शोध कार्य स्वर्गीय डॉ. धीरेंद्र शुक्ल, विभागाध्यक्ष (हिंदी), एम.जी.एम. महाविद्यालय के मार्गदर्शन तथा डॉ. कीर्ति शर्मा, डी.लिट्. (हिंदी), विभागाध्यक्ष हिंदी, सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय एवं केंद्रीय अध्ययन मंडल हिंदी, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध कार्य के दौरान हिंदी साहित्य की व्यंग्य परंपरा, सामाजिक संदर्भों और अभिव्यक्ति के विविध आयामों का गहन विश्लेषण किया गया।

इस उपलब्धि पर पिता कैलाश साहू, माता किरण साहू, पति मयंक साहू, पुत्र कृषिव साहू सहित परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया। महेश साहू, फूलबती साहू एवं समस्त परिजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Manju Thakur

I am a dedicated media and education professional serving as News Editor at Narmadanchal.com, where I oversee editorial content and ensure responsible, impactful journalism. Alongside this, I lead as Center Head at Noble Computer Services, guiding students toward digital literacy and professional growth.As Principal at Bachpan Play School, I am passionate about early childhood education and nurturing young minds in a positive, engaging learning environment.With experience spanning media, technology education, and academic leadership, I am committed to empowering communities through knowledge and innovation.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.