इटारसी। जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा गठित विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल ने बुधवार को इटारसी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन अवलोकन किया। दल ने पाया कि सभी केंद्रों पर कक्षा 5 वीं और 8 वीं की परीक्षा शासन के नियमानुसार विधिवत संचालित हो रही है।
इन स्कूलों का हुआ अवलोकन
निरीक्षण दल ने बालक उमावि इटारसी, सीएम राइज स्कूल, पीएमश्री कन्या उमावि और गुरुनानक पब्लिक स्कूल का दौरा किया। बुधवार को कक्षा 5वीं का पर्यावरण और कक्षा 8वीं का विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र था। निरीक्षण दल प्रभारी सीवी वशिष्ठ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कहीं भी कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
कन्या स्कूल के प्रधान पाठक महेश रैकवार ने जानकारी दी कि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं आज समाप्त हो गई हैं और सभी परीक्षा दिवसों में व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। दल प्रभारी सीवी वशिष्ठ के साथ परमसुख गढ़वाल, कमलेश टेकाम, कुंअर सिंह वाडिवा, रामकृष्ण पुरोहित और जनशिक्षक रामभरोस यादव उपस्थित थे।










