---Advertisement---

मानवता की मिसाल : निकिता के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चौरिया कुर्मी समाज ने जुटाए 1.12 लाख, सौंपा चेक

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर सेवा ही नारायण सेवा है, के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए चौरिया कुर्मी समाज ने एक गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। समाज के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए समाज के दानदाताओं के सहयोग से 1,12,919 की राशि एकत्र कर किडनी पेशेंट निकिता चौरे के इलाज हेतु प्रदान की। बता दें कि निकिता के उपचार में दस लाख रुपाए का खर्च आ रहा है। निकिता के परिजन मजदूर हैं, वे इतनी राशि नहीं जुटा सकते। उनके उपचार के लिए समाज आगे आया है।

बहन शिखा को सौंपा गया सहायता चेक

निकिता चौरे का किडनी प्रत्यारोपण नागपुर के अस्पताल में होना है। ऑपरेशन में आने वाले भारी-भरकम खर्च को देखते हुए चौरिया कुर्मी समाज ने चंदा एकत्र करने का अभियान चलाया था। समाज के अध्यक्ष शंभुदयाल पटेल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निकिता की बहन कुमारी शिखा चौरे को कुल एकत्र राशि का चेक भेंट किया और बिटिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सभी वर्गों का मिला सहयोग

समाज के अध्यक्ष शंभुदयाल पटेल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में केवल कुर्मी समाज ही नहीं, बल्कि नगर के अन्य समाज के दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। राशि भेंट करने के दौरान समाज के शंभुदयाल पटेल अध्यक्ष, कुशल पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मोहन झलिया, सरवन पटेल, यशवंत पटेल, जेएल चौरे सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.