इटारसी। ब्रह्म स्वरूप बाबा गेलाराम जी के 96 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा गोदड़ी वाला धाम, इटारसी द्वारा 11 दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 1 मार्च से 11 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक बाबा गोदड़ी वाला धाम परिसर में आयोजित होगा। शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान और मानसिक शांति के सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न रोगों के लिए नि:शुल्क योग चिकित्सा परामर्श और प्राकृतिक उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजक समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं के संकल्प के साथ इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770087370, 9171253078 या 9926351217 पर संपर्क किया जा सकता है।








