इटारसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी एवं श्री बजरंग व्यायाम शाला के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि आजाद का साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं के लिए अद्वितीय मिसाल है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं व्यायाम शाला संचालक उमा शंकर चौधरी की उपस्थिति में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को राष्ट्र निर्माण में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, अशोक दुबे, अतुल शुक्ला, शैलेंद्र दुबे, विपुल चौधरी, विजय भंगाले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









