इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सनखेड़ा में एक दलित परिवार के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 05 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। फरियादी दीपा पति भरत पुरवैया 28 वर्ष अपने घर के सामने मौजूद थीं, तभी इटारसी निवासी आरोपी अनिल यादव ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि अनिल यादव ने फरियादी और उनके परिजनों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं। विवाद बढऩे पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया है।









