---Advertisement---

राहवीर योजना के तहत इटारसी के इन अस्पतालों में मिलेगा घायलों को मुफ्त इलाज

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्रधानमंत्री राहत योजनांतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने जिले के 22 निजी अस्पतालों को ‘राहवीर योजना’ के तहत चिह्नित किया है। इस योजना के तहत इटारसी के भी दो प्रमुख निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है, जहां अब सड़क हादसों में घायल लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

इटारसी में यहां मिलेगा योजना का लाभ

इटारसी के नागरिकों के लिए राहत की बात यह है कि शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों को इस सूची में प्रमुखता से स्थान दिया गया है इनमें दुबे अस्पताल, इटारसी और दयाल अस्पताल, इटारसी इस सूची में शामिल हैं। इन अस्पतालों के अलावा जिले के सभी शासकीय अस्पतालों (सिविल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में भी यह योजना प्रभावी रूप से लागू है।

राहवीर बनने पर 25 हजार का पुरस्कार

नर्मदापुरम एसपी साईं कृष्ण एस थोटा के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहवीर माना जाएगा। सरकार द्वारा ऐसे राहवीरों को सम्मानित करने के साथ-साथ 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

योजना की मुख्य बातें

  • डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज : सड़क दुर्घटना में घायल (ट्रॉमा या मल्टी-ट्रॉमा) पीडि़तों को अधिकतम सात दिन, या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार दिया जाएगा।
  • अवधि : मरीज के अस्पताल में भर्ती होने के अधिकतम सात दिनों तक का उपचार इस योजना के दायरे में आएगा।
  • गोल्डन आवर का महत्व : दुर्घटना के बाद का ‘गोल्डन आवर’ जीवन रक्षक होता है। इस महत्वपूर्ण समय में बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल उपचार सुनिश्चित करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

प्रशासन की अपील

यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट कम करने के साथ-साथ सड़क हादसों की दर घटाने का प्रयास निरंतर जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे कैशलेस उपचार योजना की जानकारी रखें और जरूरतमंदों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने में सहयोग करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.