इटारसी। थाना पथरोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोलनढोह में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया निकिता चौहान 30 वर्ष, पति राजाराम चौहान, निवासी ग्राम गोलनढोह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना पीडि़ता के ससुराल के घर की है। बताया जा रहा है कि यह विवाद 3 मार्च को शाम करीब 07 बजे शुरू हुआ था, जिसकी रिपोर्ट 7 मार्च को थाने में दर्ज की गई।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजाराम चौहान 35 वर्ष, पिता रमदूत चौहान, निवासी गोलनढोह ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी द्वारा गंदी-गंदी गालियां दी और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।





