इटारसी। थाना केसला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डांडीवाड़ा में एक व्यक्ति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। लंबी जद्दोजहद के बाद उपचार के दौरान पीडि़त की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भगवान चौहान 40 वर्ष, पिता जगुल चौहान, निवासी ग्राम डांडीवाड़ा, थाना केसला ने बीते 5 फरवरी को सुबह करीब 10:15 बजे अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
हालत बिगडऩे पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज हेतु भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक महीने तक चले उपचार के बाद, उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।








