इटारसी। शहर के समीप मेहरागांव क्षेत्र में पुरानी रंजश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मेहरागांव नदी पुल के पास हुई। इस मामले में फरियादी हैदर अली 23 वर्ष, पिता लियाकत अली, निवासी माइकल का बगीचा, नाला मोहल्ला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार, आरोपी अभय कुचबंदिया, निवासी मेहरागांव ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। विवाद बढऩे पर आरोपी ने अपने हाथ में रखे चाकू से हैदर अली के दाहिने पैर में पीछे की तरफ वार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज की गई। इटारसी पुलिस ने आरोपी अभय कुचबंदिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।








