इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मालनी में एक 22 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवानी, पिता रामलारे काकोडिय़ा 22 वर्ष, निवासी ग्राम मालनी ने अपने घर के पीछे वाले कमरे में फांसी लगा ली।
घटना की आधिकारिक सूचना रात 11:44 बजे मृतिका के भाई विवेक, पिता रामलारे काकोडिय़ा 18 वर्ष ने पथरौटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।








