- बनखेडी पुलिस ने चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार
नर्मदापुरम/बनखेड़ी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा और एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में बनखेड़ी पुलिस ने चोरी ओर नकबजनी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया गया है 06मार्च को फरियादी विनोद कुशवाह पिता पन्नालाल कुशवाहा ग्राम बेरखेड़ी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के पास सेमरी हरचंद चला गया था उसके भाई ने उसे फोन पर बताया कि घर का ताला टूटा होकर घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बनखेड़ी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बनखेड़ी की पृथक- पृथक टीम बनाकर घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र में काफी सूक्ष्मता से साक्ष्य व आरोपियों की तलाश की गई । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्ति जो कि ओमनी गाड़ी से पुरानी इस्तेमाल चांदी की पायल भेजने के लिए घूम रहे थे। दोनों संदेहियों को ओमनी गाड़ी सहित पकड़ा जिन्होंने अपना नाम राजा सोनी पिता प्रदीप सोनी उम्र 23 साल निवासी ग्राम कौडीया थाना गाडरवाडा, करण पिता गुड्डा केवट उम्र 20 साल निवासी श्री पैलेस के पास, जमाडा रोड, गाडरवाडा होना बताया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि घटना दिनांक 05.03. 2026 को मारुति सुजुकी ओमनी गाड़ी क्रमांक MP-04-CK-7119 से आकर बनखेड़ी कस्बा आसपास के गांव में ताले लगे हुए सुने घरों की रेकी की गई थी और उसके बाद चोरी की गई।पुलिस टीम ने आरोपी राजा सोनी, करण केवट के कब्जे से सोने चांदी के एक पांचाली जिसमें पांच लॉकेट, सोने के 10 गोरिए सोने की एक जोड़ी झुमकी,सोने की एक अंगूठी,सोने की एक नाक की लोंग° सोने की हाय,चांदी का एक जोड़ पायल, चांदी की दो करदोना,चांदी के एक जोड़ कडे चांदी की एक चांदी की चैन,चांदी का सिक्का, कुल नगदी 21,500/- रूपए एक मारुती सुजुकी MP-04-CK-7119 को जप्त कर कारवाई की।
उक्त कारवाई में थाना प्रभारी बनखेडी विजय सनस सहित उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, उनि मुन्नालाल सूर्यवंशी, आर. अभिषेक सोनी, आर अभिषेक पटेल, आर नीलेश कौरव, सैनिक मनीष पटेल, आर दीपेश सोलंकी (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।









