इटारसी। शहर के मेहरागांव क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा ही गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी शशि बामने 33 वर्ष, निवासी पटेल भवन के पीछे मेहरागांव, के साथ उनके पति दुर्गेश बामने ने विवाद किया। घटना 11 मार्च की रात करीब 11 बजे की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति दुर्गेश बामने ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गई। इटारसी पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है।








