इटारसी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल के मार्गदर्शन में गुरुवार को सेक्टर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस दौरान ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय ने ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण और समितियों के दस्तावेजीकरण की बारीकियां समझाईं। क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल सराठे ने जन्म से मृत्यु तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा-साहस के प्रति जागरूक किया। मेंटर श्रीमती निधि शर्मा ने समितियों को स्वैच्छिक संगठनों की ओर प्रगतिशील होने के गुर सिखाए। सरपंच संभर सिंह इवने ने ग्रामीण स्वच्छता पर जोर दिया, वहीं उद्यानिकी अधिकारी कृष्णकांत रघुवंशी ने नर्सरी प्रबंधन और पौधरोपण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सीएमसीएलडीपी के छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक तिवारी घोघरा रैयत, संदीप उइके, बलवंत राय, गुलाब यादव चौकीपुरा, धीरज यादव न्यू पोद्दार, कुंदन धुर्वे सहेली और छात्र देवराज व छाया तापे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








