इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा द्वारा शनिवार, 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य शाखा के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों (टीसी, बुकिंग, पार्सल, इलेक्ट्रिकल, चिकित्सा आदि) की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर संघ ने प्रशासन से महिलाओं को उनकी सुविधा के अनुसार कार्य आवंटित करने और हर डिपो में बेहतर माहौल देने की मांग दोहराई है।
जोनल संरक्षक गीता पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष नीलम गांधी और अनीता बृजेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मुख्य शाखा उपाध्यक्ष अदिति जेम्स ने बताया कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंडल और शाखा के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।








