---Advertisement---

तवानगर में लुटेरों ने एक घंटे में दो वारदातें, दंपत्ति से 6 हजार और मोबाइल छीने, घोघरी में भी युवक बना शिकार

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के तवानगर थाना क्षेत्र में बीती शाम लुटेरों ने जमकर उत्पाद मचाया। बेखौफ बदमाशों ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। इन वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली वारदात : बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया निशाना

पहली घटना छपीखापा रोड पर शाम करीब 6 बजे हुई। पिपरिया कलॉ निवासी 60 वर्षीय साहबलाल भूसारे अपनी पत्नी फूलवती बाई के साथ चौरासी बाबा मंदिर के पीछे से गुजर रहे थे। तभी तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने साहबलाल से उनका वीवो कंपनी का मोबाइल और उनकी पत्नी से 6,000 रुपये नगद जबरन छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

दूसरी वारदात : माता मंदिर के सामने मोबाइल स्नैचिंग

अभी पुलिस पहली घटना की जानकारी जुटा ही रही थी कि शाम 7 बजे ग्राम घोघरी से दूसरी वारदात की खबर आ गई। यहां चौतरावाली माता मंदिर के सामने सुमेर सिंह भल्लावी के पुत्र रामेश्वर भल्लावी 42 वर्ष को बदमाशों ने घेरा और उनसे उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, घेराबंदी शुरू

तवानगर पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों घटनाओं में आरोपियों की संख्या (03) और वारदात का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस को संदेह है कि इसमें एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.