माखननगर/नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ (मपायुस) ने नर्मदापुरम जिले में संगठन की मजबूती के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला और ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपसी सहमति से माखननगर क्षेत्र के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं।
जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र उइके, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अंकित मस्कोले और नगर प्रवक्ता विवेक युवने की अनुशंसा और सहमति से नई नियुक्तियों पर मुहर लगाई गई है। श्रेयांश वरीवा को मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ का ब्लॉक अध्यक्ष (माखननगर) नियुक्त किया गया है। अभिषेक उईके को नगर अध्यक्ष (माखननगर) की कमान सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद क्षेत्र के आदिवासी समाज और संघ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति का पालन करते हुए समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।









