इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार संचालित नारी लीड्स स्वच्छता अभियान 8 से 14 मार्च का भव्य समापन हुआ। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित कर स्वच्छता को जनभागीदारी से जोडऩे का प्रयास किया गया।
इसी क्रम में आज 14 मार्च को पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा एवं मीनाक्षी चौधरी ने शहर की महिला सफाई मित्रों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी करार्ई।
इस अवसर पर नगर पालिका से इंजीनियर मयंक अरोरा, आईईसी समन्वयक रोहित बकोरिया, मोहन कंडारे, नगमा चौरे सहित सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका मालवीय, सारिका ठाकुर, निधि शर्मा, मोनिका गोस्वामी और सोनिका कनोजिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।









