---Advertisement---

नर्मदापुरम ने बैतूल को हराकर जीती अंडर 18 प्रतियोगिता

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर -18 बालक वर्ग एक दिवसीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम टीम ने 5 विकेट से बैतूल को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया है।

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में बैतूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 44वे ओवर में ही 214 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें तनिष्क सोलंकी ने सर्वाधिक 44 रन,विवेक बघेल 42 रन और गुलशन मानकर ने 36 रनों का योगदान दिया।

नर्मदापुरम टीम की ओर से युवराज मेहर,अथर्व पटेल और देव तोमर को 2-2 विकेट एवं आर्यन पंचारिया,गौरव गौर, आकिब खान और अथर्व दुबे को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम ने प्रियव्रत पटेल 56 रन,आरफ कुरैशी 51 रन,अथर्व दुबे 40 रन,अथर्व पटेल 28 रन और देव तोमर 24 रनों की मदद से 30वे ओवर में 217 रन 5 विकेट पर बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।बैतूल टीम के गेंदबाज समर्थ चौहान को 2 विकेट और नील,विवेक बघेल एवं तनिष्क सोलंकी ने 1-1 विकेट अर्जित किया।

सूझबुझ भरी पारी खेलने पर प्रियव्रत पटेल को मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अंपायर विशाल शर्मा एवं सुनील कालोसिया और स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गौरव का विषय है कि हमारे क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट में इतनी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संभाग के टेनिस बॉल क्रिकेट के अध्यक्ष विवेक भदौरिय ने खिलाड़ियों को अपनी गलती पर सतत चिंतन करने की बात कही और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आगामी टीमों की तैयारियों पर प्रकाश डाला।समापन समारोह के अंत में नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एमपीसीए आब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी , संजय नाफडे, शफीक खान ,नितेश राजपूत,चेतन राजपूत, सहित अभिभावक गण एवं ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.