इटारसी | श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा आज संगठन मंत्री श्रीमती अनसुइया राजेंद्र मालवीय के निज निवास पर ‘होली मिलन समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि, “होली रंगों, प्यार और खुशियों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक होने की प्रेरणा देता है।”
समारोह में संरक्षक प्रभा मालवीय, उपाध्यक्ष रश्मी मालवीय, ललिता मालवीय, वरिष्ठ सलाहकार अर्चना राजेंद्र मालवीय, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी मालवीय, संगीता मालवीय, संगठन मंत्री अनसुइया मालवीय, रेखा, हीरा, हेमा, पूजा, मीनू और यशोदा मालवीय सहित समाज की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









