इटारसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विचारधारा और सेवा भाव पर जोर
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आधार उसकी विचारधारा और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित और समाजसेवा को सर्वोपरि रखते हुए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।
वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन
समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विश्वेंद्र मंडलोई, संपत मूंदड़ा और रघुवीर सिंह राजपूत ने महत्वपूर्ण सत्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पण और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, नीरज जैन, जय किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, शिव नारायण चौधरी, अरुण चौधरी, सुभाष मालवीय, पंकज मणि पहारिया और अशोक मालवीय, अभिषेक कनोजिया, ममता मालवीय, विपुल चौधरी, शशांक मालवीय, विजय चौरे, वीरेंद्र यादव, रीना डोंगरे, प्रशांत मनवारे, लछमी गालर, ममता सोनी सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।









