इटारसी। शहर के हैहयवंशी ताम्रकार समाज की नगर समिति के चुनाव प्रक्रिया हाल ही में हुई। चुनाव अधिकारी कैप्टन किशोर करैया की मौजूदगी में प्रकाश पैगवार के इंगल चाल स्थित निवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित सूची के अनुसार, समाज के कुशल संचालन के लिए अध्यक्ष कैलाश पैगवार, उपाध्यक्ष विनोद कसार, सर्वेश चंद्रवंशी एवं राजश्री चंद्रवंशी, सचिव संदीप चंद्रवंशी, सह-सचिव रोहित एवं नीलेश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष आदर्श कॉसकार, सह-कोषाध्यक्ष ज्ञानेश पैगवार संगठन सचिव राखी पैगवार एवं मौसम चंद्रवंशी बनाये गये।
कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल
समिति को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों में दयाल पैगवार, अखिलेश चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, उदित चंद्रवंशी एवं जागृति पैगवार, मार्गदर्शक मंडल में राकेश चंद्रवंशी, चंद्रकांत चंद्रवंशी, शिवकुमार ताम्रकार, महेश चंद्रवंशी एवं अरविंद चंद्रवंशी अपनी अनुभवी सलाह से समाज के विकास में सहयोग करेंगे।
नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत समाज के सदस्यों और वरिष्ठ जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पहारों से स्वागत किया। सामाजिक बंधुओं ने विश्वास जताया कि नई समिति समाज को संगठित करने और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









