इटारसी। मालवीयगंज क्षेत्र में करने वाला श्याम कराने वाला श्याम आयोजक समिति के तत्वावधान में ‘अरदास सांवरे से’ भव्य भजन संध्या का आयोजन 17 मार्च 2026, मंगलवार को किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम बाइबिल कॉलेज के पीछे बूढ़ी माता रोड, मालवीयगंज में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा सिंह शुजालपुर और पूजा पटेल इटारसी के साथ ही भजन गायक देवेंद्र राय एवं तुषार नेहेते अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। पारिवारिक उत्सव समिति मालवीयगंज एवं अमन द्विवेदी व मित्र मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से इस भक्तिमय आयोजन में शामिल होने की अपील की है।









