इटारसी। नर्मदांंचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति ने आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और निमंत्रण अभियान प्रारंभ किया है। अभियान का शुभारंभ समाज की कुलदेवी मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और उन्हें प्रथम निमंत्रण व पीले चावल अर्पित कर किया।
समाज संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बताया कि समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक में इस विराट कार्य योजना को अंतिम रूप दिया। यह अभियान कुल पांच चरणों में होगा, जिसके तहत सोमवार से इटारसी ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बहादुर चौधरी के निवास से घर-घर निमंत्रण देने की शुरुआत की गई है।
शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक चंद्र गोपाल मालैया, राम किशोर चोरे, कुशल पटेल, किशन दास चोरे, राम मोहन मलैया और भगवती चोरे सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। इस दौरान इटारसी नगर अध्यक्ष एमएल चौरे, नर्मदापुरम अध्यक्ष जेपी चौधरी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष हरीकिशोर पटेल और संयोजक नवल पटेल सरपंच, घुघवासा सहित सैकड़ों सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की। समाज के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर स्वजातीय बंधुओं को इस पुनीत कार्य में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।









