इटारसी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कल यानी मंगलवार, 17 मार्च को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते न्यास उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर कटौती की जाएगी।
विद्युत कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यास उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी सूरजगंज फीडर और 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर पर सुबह 09 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान इन दोनों फीडरों से जुड़ी विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
सूरजगंज क्षेत्र : सूरजगंज चौराहा, 13 वीं लाइन, नौवीं लाइन, देशबंधुपुरा, सब्जी मंडी का कुछ हिस्सा, माता मंदिर और जीआरपी कॉलोनी।
नाका व अन्य क्षेत्र : बांस डिपो, वर्धमान मॉल, सोना सांवरी नाका, अजय बचन कॉलोनी और हरिसंगत कॉलोनी।
कॉलोनी क्षेत्र : बैंक कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, रॉयल स्टेट, साईं फाच्र्यून सिटी, प्रताप पुरा, गणेश नगर, महर्षि नगर और तिरुपतिनगर, एलकेजी मॉल व आसपास का इलाका। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की अधिकता या तकनीकी कारणों से शटडाउन के समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









