- भारतीय सेना के सेवानिवृत्त धर्माचार्य पं. मोहन बाबू शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न होंगे धार्मिक अनुष्ठान
सिवनी मालवा। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर में 23 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस गौरवशाली कार्यक्रम में प्रभु श्री राम और माता जानकी के नूतन विग्रहों (मूर्तियों) की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी।
उत्सव की विस्तृत रूपरेखा
महोत्सव का शुभारंभ सोमवार, 23 मार्च को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
- 23 मार्च, सोमवार : प्रात: 9 बजे कलश यात्रा, पंचांग पूजन एवं गृह स्थापना।
- 24 मार्च, मंगलवार : अग्नि स्थापना, हवन एवं जलाधिवास।
- 25 मार्च बुधवार : अन्नाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास एवं पुष्पाधिवास के विशेष संस्कार।
- 26 मार्च, गुरुवार : सुबह 9 बजे से भगवान की नगर शोभायात्रा और महास्नान।
- 27 मार्च शुक्रवार : मुख्य आयोजन प्रात: 9 से 10:30 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा, प्रात: 11 बजे पूर्णाहुति, श्री राम जन्मोत्सव,
महाआरती एवं विशाल प्रसादी वितरण
श्री रामजानकी दरबार मंदिर समिति के सदस्यों ने सिवनी मालवा के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, राम भक्तों और माता जानकी के उपासकों से इस पांच दिवसीय भव्य महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की भावभीनी अपील की है।








