इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई द्वारा ग्राम तारारोड़ा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रमुख गतिविधियां
- जागरूकता रैली : स्वयंसेवकों ने पर्यावरण की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा जैसे नारों के साथ पूरे गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रदूषण रोकने हेतु प्रेरित किया।
- बौद्धिक सत्र : मुख्य वक्ता एवं पूर्व सरपंच शंभू दयाल पटेल ने स्वयंसेवकों को ग्रामीण जीवन शैली, ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।
- सकारात्मक ऊर्जा का संदेश : कार्यक्रम में पधारे गोविंद चौधरी ने तारारोड़ा को निर्मल ग्राम बताते हुए युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्यों में करने के लिए प्रोत्साहित किया।
शिविर का शुभारंभ प्रतिदिन की भांति प्रभात फेरी और योगाभ्यास के साथ हुआ। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।








