---Advertisement---

राधा संग कृष्ण ने खेली फूलों की होली

By
On:
Follow Us

शहर में भी रही मस्ती
इटारसी। ओवरब्रिज के नीचे हनुमाधान मंदिर परिसर में रंगपंचमी के अवसर पर शहर के हजारों भक्तों ने पहुंचकर होली समारोह में भाग लिया। यहां फूलों की होली खेली गयी। होली खेलने के लिए लगभग 11 क्विंटल फूल मंगाये गये थे। बृज की होली का दृश्य उतर आया था। मंच पर राधा-कृष्ण की झांकी सजायी गई थी। भगवान के संग होली खेलने भक्तों का सैलाब उमड़ आया था। सबसे पहले हनुमान जी की आरती की गई। इसके बाद मंच पर राधा-कृष्ण के संग भक्तों ने फूलों से होली खेली और फिर मंदिर परिसर में भक्तों पर भी फूलों की बरसात की गई। इस दौरान होली गीत और फाग गाये गये।

it15320 6
शहर में भी रही मस्ती

it15320 10
रंगपंचमी पर शहर में भी युवाओं की टोली ने होली खेली। बाजार क्षेत्र में युवा व्यापारियों ने एकदूसरे को खूब रंगा तो होली की मस्ती में जमकर नृत्य किया। इसी तारतम्य में पहली लाइन में जैन समाज ने होली मनाई।

it16320 5 1
शहर के गाँधी मैदान पर जय हिन्द क्लब के सदस्यों ने जमकर एक दूसरों को रंग लगा रंगपंचमी मनाई।

it15320 8
न्यास कालोनी क्षेत्र में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों ने एकदूसरे को में सराबोर कर दिया। दोपहर से लेकर देर शाम तक बच्चों और युवाओं की टोली होली की मस्ती में डूबे रहे।

darsh

होली के उत्सव को बैंक कॉलोनी में रहने वाले शर्मा  परिवार के सबसे छोटे सदस्य  3 वर्षीय दर्श शर्मा ने परिवार के सदस्यों को रंग लगा कर मनाया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.